कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के नए-नए तरीके ढूंढ रही है। झारखंड में टेंडर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं। खासकर कुछ खास कंपनियों को हर विभाग में टेंडर दिया जा रहा है