बेतिया जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 13 जनवरी, मंगलवार, दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के सभी बैंक और एटीएम पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।