प्रतापपुर: घाट पेंडारी में ट्रक और टैंकर की भिड़ंत, मोबिल ऑयल फैलने से लगा लंबा जाम
बनारस रोड स्थित घाट पेंडारी में शनिवार शाम करीब 8 बजे एक ट्रक और मोबिल ऑयल से भरे टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर में लीकेज हो गया, जिससे बड़ी मात्रा में मोबिल ऑयल सड़क पर दूर तक फैल गया। तेल फैलने से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। दुर्घटना और फिसलन के कारण छोटे-बड़े वाहन जहां थे, वहीं रुक गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।