BAGHPAT DESK : बागपत जिला अस्पताल में वार्ड बॉय को सांप ने काटा
बागपत जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान वार्ड बॉय शिवराज रुहेला को सांप ने हाथ में काट लिया। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फार्मासिस्ट के मुताबिक शिवराज को 10 इंजेक्शन दिए गए हैं और उनकी हालत सामान्य है। सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना देने की तैयारी है।