करकेली: विकासखण्ड करकेली सहित जिले में 28 मई से स्वच्छ माहवारी दिवस मनाया जाएगा, जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित: सीएमएचओ
Karkeli, Umaria | May 26, 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.व्ही.एस.चंदेल ने बताया कि विकासखण्ड करकेली सहित जिले मे 28 मई से स्वच्छ माहवारी दिवस मनाया जाएगा।इस दौरान जागरूकता गतिविधियो का भी आयोजन होगा।उन्होंने बताया कि इसके लिए कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई और किशोरियों एवं महिलाओ मे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियो के आयोजन पर चर्चा की गई