लखीमपुर: अटल पार्क में बाल दिवस के उपलक्ष्य में भव्य बाल मेला का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह, नगर पालिका अध्यक्ष ने की शिरकत
लखीमपुर खीरी के अटल पार्क,आवास विकास में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेला रविवार को हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आदि शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने भी विशेष रूप से शिरकत की।