लखीमपुर: सिजौलापुर गांव में पत्नी से फोन पर विवाद के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र में स्थित सिजौलापुर गांव निवासी बबलू यादव पुत्र राम नारायण, जिनकी शादी मात्र दो वर्ष पूर्व हुई थी, बीते दिनों से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे।कुलदीप ने बताया कि उनके चचेरे भाई बबलू यादव की पत्नी मायके में थी और फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद से आहत जहर खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई है।