लखीमपुर: सकेथू गांव में सियार के हमले में चार ग्रामीण घायल, दहशत के बीच वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, तेंदुए की खबर निकली अफवाह
लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर वन रेंज में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली जानवर ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद गुप्ता सहित तीन महिलाएं शामिल हैं। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।