सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी रोड, मोहल्ला शिवपुरी में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर बड़ा हादसा बनकर सामने आया है। रविवार को बाइक से गुजर रहे तीन स्टूडेंट्स पर अचानक दो आवारा सांडों ने हमला कर दिया। तेज रफ्तार में दौड़ते सांडों ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।