लखीमपुर: खीरी थाना में एसपी संकल्प शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, थाना व्यवस्था और महिला हेल्प डेस्क का किया गहन परीक्षण
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज रविवार को खीरी थाना पहुंचकर अचानक औचक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को चौंका दिया। उनके पहुंचते ही थाने में मौजूद स्टाफ में हलचल मच गई।एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, वाहन स्टैंड और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मलखाना, रिकार्ड रूम, जनसुनवाई चेक किया है।