कोईलवर: मीनाचक गांव के एक घर में पूजा में जल रहे धूप से लगी आग, गृह मालिक ने कोइलवर थाना व अंचलाधिकारी को दी सूचना
कोईलवर थाना क्षेत्र के मीनाचक गांव में पूजा में जल रहे धूप से मंगलवार को शाम के 4:30 के करीब आग लगने से घर में रखे समान जलकर राख हो गया ।स्थानीय निवासी बैजनाथ पांडेय ने बताया कि पूजा के धूप से आग लगने से उनके घर में रखे टीवी, ड्रेसिंग टेबल ,इनवर्टर, बैटरी, दो मोबाइल, कुर्सी, ट्रॉली बैग, तथा बैंक में रखे ₹20000 नगद सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।