कोईलवर: मकर संक्रांति के अवसर पर कोईलवर प्रखंड के विभिन्न घाटों पर भक्तों ने लगाई आस्था डुबकी और किए पूजा-अर्चना
मकर संक्रांति पर कोईलवर प्रखंड के विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर मेले का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोईलवर सोन नदी के तट पर मकर संक्रांति को लेकर बाबा दिनेश्वर धाम के गोरेया घाट पर मंगलवार को सुबह के 7:00 से ही भब्य मेला का आयोजन किया गया है। स्नान के बाद मंदिर में पूजा कर मेले में जमकर खरीदारी करते और घूमते हुए नजर आ रहे हैं जो वीडियो मे दिख रहा है।