कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल, आरा-छपरा फोरलेन और अन्य सड़कों पर सुलभ यातायात व्यवस्था को लेकर एक्टिव मोड में पुलिस प्रशासन
सुलभ यातायात स्थापित करने हेतु जिला पदाधिकारी,भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक,भोजपुर के निदेशानुसार भोजपुर खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा आरा- बबुरा- छपरा रोड तथा कोईलवर सिक्स पुल सहित अन्य सड़कों पर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सोमवार को रात्रि 10:30 बजे सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया की पुलिस सुलभ यात्रा हेतु हर तरह से तैयार है