रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में खरीफ 2026 के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध, किसान ई-टोकन से उर्वरक लें
हरदा जिले सहित रहटगांव क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए जिले में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग द्वारा विपणन संघ गोदाम, एमपी एग्रो, पैक्स समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है।