बालोद: राजहरा में सीटू का धरना आज से शुरू, 22 सूत्रीय मांगों में वेतन-भत्ता बढ़ोतरी और अस्पताल में डॉक्टरों की मांग शामिल
Balod, Balod | Apr 15, 2026 हिंदुस्तान स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू) ने आईओसी दल्ली राजहरा के नियमित एवं ठेका श्रमिकों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार 15 अप्रैल से तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन का शुरू कर दिया है। यह आंदोलन चरणबद्ध निर्णायक रणनीति के तहत किया जा रहा है, जिसमें प्रबंधन पर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का दबाव बनाया जाएगा।