बबेरू: कबीरपुर में शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | May 1, 2026 मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर निवासी जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह आज शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।