हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर एसपी बी आदित्य की अध्यक्षता में जिला साइबर टास्क फोर्स की मासिक बैठक आयोजित, साइबर रोकथाम पर चर्चा
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर एसपी बी आदित्य की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला साइबर टास्क फोर्स की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी आदित्य ने साइबर अपराधों की रोकथाम साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा पुलिस बैंक एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर निर्देश दिए।