गुना नगर: बारोद: खेत की मेड़ विवाद में मारपीट,पैर फ्रैक्चर के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; धमकियों से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत
ग्राम बारोद के किसान अशोक यादव (36) ने कथित रूप से पड़ोसियों की मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर 3 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत की मेड़ के विवाद में हुई मारपीट से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुना जिला अस्पताल में शाम 6:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।