चकिया: इलियाँ ओलीपुर में जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत की गई
इलिया के ओलीपुर गांव में एक व्यक्ति ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। रविवार सुबह 11बजे पीड़ित मंगला मौर्या के अनुसार, खेत में पानी निकालने के दौरान घात लगाए हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर किया, लेकिन वह बचकर निकल गया। पीड़ित ने 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने और मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएम व एसपी से किया गया है।