शाहपुरा: उपकारागृह शाहपुरा का विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देश पर मंगलवार को उपकारागृह शाहपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रश्मि आर्य एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी के नेतृत्व में हुआ। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।