झांसी: झांसी कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई टीम के सामने कारोबारी आपस में भिड़ गए। कब्जा हटाने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरो पर लात-घूसे और थप्पड़ों की बारिश कर दी। ये पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई ।