झांसी: सीपरी में एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, ट्रेन के गुजरने पर धड़ से अलग हुआ सिर, पर्ची से हुई शिनाख्त
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 झांसी में एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। वो पटरी पर लेट गया, ट्रेन आई तो सिर धड़ से अगल हो गया। जेब में मिली पर्ची से मृतक की पहचान हुई। पर्ची पर बेटी का नाम और नंबर लिखा था। एक दिन पहले ही वो बेटी से मिलने ग्वालियर गया था। वहां से झांसी आकर जान दे दी। फिलहाल बेटी समेत अन्य परिजन सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए।