झांसी: झांसी के SSP ने 6 इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टर का किया तबादला, राहुल राठौर बने बरुआसागर थानाध्यक्ष
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 झांसी में बुधवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने 6 इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इसमें 7 थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि 22 दिन पहले केस में लापरवाही बरतने के आरोप में संस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर बलिराज शाही को आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो थानों के प्रभारी को हटाया गया है।