तिरोड़ी: खजरी के पास पेट्रोल पंप के सामने शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति को किया घायल
कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर खजरी के पास संचालित एक पेट्रोल पंप के सामने एक शराबी बाइक चालक ने वृद्ध दंपत्ति की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध दंपत्ति को चोट आई है। वृद्ध महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ।