कुम्भराज: हनुमतखेड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
Kumbhraj, Guna | May 19, 2026 कुंभराज थाना क्षेत्र में भीषण एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। 19 मई को जिला अस्पताल में परिजनो ने कहा, 18 मई देर रात लंबाखेड़ा निवासी सूरज मीणा अपने साले के साथ मोहनपुर गांव से आ रहे थे। रात के अंधेरे में आगे चल रहे सरिया से भरे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई। सूरज मीणा की मौत हो गई, उनका साला घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।