नौरोजाबाद: बांधवगढ़: गंभीर रूप से बीमार पद्मश्री जोधईया बाई को कराया गया जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती
लोढा निवासी पद्मश्री जोधईया बाई की तबियत में लगातार सुधार नही आने के कारण आज उन्हें जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ के सी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्मश्री जोधईया बाई आंशिक लकवा का शिकार बीते कुछ माह पूर्व हो गई थी।जिनका ईलाज जिला चिकित्सालय उमरिया में करवाया गया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है।