देवबंद: देवबंद महाकालेश्वर आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, संतों और नेताओं ने किया नमन
रविवार को महाकालेश्वर आश्रम देवबंद में ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूज्य गुरु दीपांकर जी महाराज के आराध्य गुरु को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय सत्येंद्र सिसोदिया भी उपस्थित रहे.