बक्सर: कांग्रेस का दावा - पलटी मारेंगे नीतीश कुमार, जदयू का जवाब - आधे से अधिक कांग्रेस विधायक जॉइन करेंगे जदयू ..
Buxar, Buxar | Jul 30, 2024 बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के बाद बक्सर सदर सीट से कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी यह दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ चले आएंगे. जबकि इसका जवाब देते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने यह कहा है कि कांग्रेस के 50% विधायक जदयू के संपर्क में है