बारां: रामपुरिया जागीर में बस्ती के बीच स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज़िला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Jul 30, 2024 किशनगंज तहसील क्षेत्र के रामपुरिया जागीर गांव के मध्य में स्थित शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को पीजना ग्राम पंचायत के सरपंच उम्मेद सिंह उर्फ टीटू के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।ज्ञापन में बताया गया कि रामपुरिया जागीर गांव में बस्ती के मध्य शराब का ठेका लगा हुआ है जहां शराबियों का दिन-रात जमावड़ा लगा रहता है।