बारां: भाजपा देहात मंडल कार्य समिति की बैठक कलमंडा के तात्कालिक हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई
Baran, Baran | Jul 29, 2024 भाजपा देहात मंडल की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कलमंडा के तात्कालिक हनुमान धाम पर संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा का मुख्य आतिथ्य रहा और अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने की। बैठक में बताया कि हमें केन्द्र व राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना आमजन तक पहुंचा कर समाज के अंत्योदय में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।