हैदरगढ़: तारागंज अंडर पास से पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु का झुमका, नगदी व 1 बाइक बरामद
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने गुरुवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा/मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर आज अभियुक्तगण लखनऊ निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र शाह आलम व सतरिख थाना क्षेत्र के तीरगंज निवासी मोहम्मद फहद खान पुत्र मोहम्मद जावेद जिसका वर्तमान पता खहरा बड़ी पकड़िया, थाना मदेयगंज, जनपद लखनऊ को तारागंज अंडर पास से गिरफ्तार किया गया।