गयाजी शहर में 45 किलोमीटर एलपीजी गैस पाइप लाइन परियोजना नगर निगम के हठ धर्मिता के कारण वर्षों से खटाई में। केवल मानपुर के 51 52 और 53 वार्ड के घरों में हीं गैस पाइपलाइन की सुविधा। उन्हें सिलेंडर की कोई आवश्यकता नहीं।यह बातें बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने आज दिनांक 11 मार्च बुधवार की दोपहर 2 बजे गयाजी से कही।