मिलक: रामनगर लतीफपुर गांव में मामूली बात को लेकर चार लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, युवक अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Mar 27, 2025 मिलक क्षेत्र के रामनगर लतीफपुर गांव में मामूली सी बात को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉडसे हमला करके घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती है। घटना गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल युवक ने घटना की प्राथमिकी थाना मिलक में जाकर दर्ज कराई। मिलक थाने के पुलिस ने तत्काल मेडिकल उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल भेजा है ।