मिलक: कोतवाली मिलक पुलिस ने मिलक कस्बे में मारपीट के एक मुकदमे में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, तीनों जेल
Milak, Rampur | Mar 22, 2025 मिलक कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मुकदमे में मिलक कस्बा से तीन वांरटियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों वारंटियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मिलक ने मीडिया को भेजे प्रेस नोट में लिखा है कि शनिवार के शाम 4:00 बजे मिलक कस्बा से मारपीट के एक मुकदमे में तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने जेल भेज दिया है।