पूर्णागिरि: हरेला सप्ताह के दूसरे दिन बूम वन क्षेत्र द्वारा सूखीढांग के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पौध रोपण
वन विभाग बूम रेंज द्वारा हरेला सप्ताह के दूसरे दिन बूम वन क्षेत्र, सूखीढॉग अन्तर्गत स्थापित हरेला वन कलसनदेव एवं जड़ियाखाल के साथ-साथ रेंज के विभिन्न स्थानों में बृहद स्तर पर पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया । इस आशय की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन से बुधवार को प्राप्त हुई। 3