सुसनेर: सुसनेर जनपद पंचायत कार्यालय में CEO ने ली पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो समीक्षा बैठक की, लापरवाही बरतने पर लगाई फटकार
आज शनिवार को तहसील रोड स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद पंचायत के CEO राजेश कुमार शाक्य, सहायक यंत्री मन्नुसिंह हठिला एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आरती शाक्य ने सुसनेर जनपद के अधीन आने वाली 61 ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की इस दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियो को फटकार भी लगाई।