सुसनेर: शुक्रवार को सुसनेर की कृषि उपज मंडी में ₹6001 प्रति क्विंटल के भाव से मसूर व ₹4707 के भाव से बिकी रायड़े की फसल
शुक्रवार की दोपहर में इंदौर कोटा रोड स्थित कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल के किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचे, जहां फसलों की नीलामी के दौरान ₹6001 प्रति क्विंटल के भाव से मसूर व ₹4707 प्रति क्विंटल के भाव से रायडा की फसल की खरीदी गल्ला व्यापारियों के द्वारा की गई। जिसके चलते आज मंडी में प्रथम पाली के दौरान 1000 बोरी की आवक दर्ज की गई है।