मथुरा: उधार सिगरेट न देने पर मजदूर को सरेराह पीट-पीटकर अधमरा किया, मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर का आरोप
दृश्यों में दिख रहा यह शख्स लेखराम है,जो धौलपुर का रहने वाला है और मथुरा न्यू बस स्टैंड के निकट नीरज राजपूत की दुकान पर मजदूरी कर अपना पेट पालता है। 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे इसके साथ जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि नामजदों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लेखराम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।