मुरैना नगर: भीषण गर्मी में रविवार को 3 घंटे बिजली बंद,खंभे गाड़ने के काम से मुरैना के 4 फीडर रहेंगे बंद,कई इलाकों की सप्लाई ठप।
मुरैना में रविवार सुबह 8 से 11 बजे तक 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए खंभे गाड़ने के काम के चलते शिकारपुर उपकेंद्र से जुड़े कब्रिस्तान, विवेकानंद, गणेशपुरा और पुलिस लाइन फीडर बंद रहेंगे। इससे शिकारपुर, विवेकानंद कॉलोनी, मालगोदाम रोड, पुलिस लाइन, संजय कॉलोनी समेत कई इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने जरूरी तैयारी की अपील की।