बीना: भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म , पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Mar 9, 2024 15 वर्षीय किशोरी घर से अचानक गायब हो गई थी जिसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने भानगढ़ थाने में दर्ज कराई थी , वही पुलिस ने तलाश करने के बाद किशोरी को उसके ही रिश्तेदार के यहां से बरामद किया जो किशोरी को अपहरण कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।