बीना: स्टेशन रोड स्थित जटाशंकर मंदिर पर भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Bina, Sagar | Mar 9, 2024 महाशिवरात्रि पर जटाशंकर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की, संस्था के द्वारा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था, शुक्रवार की दोपहर शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला और हजारों की तादाद में श्रद्धालु देर रात तक प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। वही भीड़-भाड़ को देखते हुए जीआरपी के जवान मौके पर देर रात तक तैनात रहे।