खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने ट्रक लूट कांड के मुख्य अभियुक्त को वैशाली से किया गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने कटौना गांव के पास 2022 में इलेक्ट्रॉनिक सामानों से लदा ट्रक लूट मामले में मुख्य आरोपी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह को वैशाली जिले के राघोपुर पूर्वी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार अभियुक्त पहले ही जेल जा चुका है। सन्नी सिंह पर कई जिले में दर्जनों मामले दर्ज हैं। वैशाली जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में सन्नी शामिल है।