सफीपुर: जहरीले कीड़े के काटने से बच्ची की हालत गंभीर, मियागंज सीएचसी में चल रहा इलाज, सहबसी गांव की घटना
Safipur, Unnao | Apr 5, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के सहबसी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले कीड़े के काटने से सात वर्षीय बच्ची शिखा की हालत गंभीर हो गई। बीते शनिवार शाम करीब पांच बजे वह मंदिर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी उसे कीड़े ने काट लिया। अचानक दर्द से चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे मियागंज सीएचसी ले गए। डॉक्टर पंकज वर्मा और उनकी टीम ने