सोहागपुर: कमता तिराहे के पास क्रेटा पलटने से गांजा तस्करी का राज खुला, 200 किलो गांजा जब्त, तीन की मौत, दो गिरफ्तार: एसपी
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमता तिराहे के पास में विगत दिनों क्रेटा गाड़ी पलटने से गांजा जब्त हुआ था, तो वहीं तीन गांजा तस्कर भागने के दौरान इंदारा में गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी, वहीं पुलिस ने जांच के दौरान 200 किलो गांजा जब्त करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में शुक्रवार की शाम 7 बजे एसपी रामजी श्रीवास्तव ने दी विस्तृत जानकारी।