देहरादून: भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने प्रेस क्लब में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दी जानकारी
मोहित डिमरी ने बताया कि मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने निकाय चुनावों में भागेदारी को लेकर जनमत संघर्ष करने का निर्णय लिया है। जनता के निर्णय के आधार पर ही संघर्ष समिति चुनाव को लेकर निर्णय लेगी। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों ने प्रदेश के नगर निकायों में भूमि कानून कमजोर किया है.