डुंडा: डुंडा व डामटा चौकी पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
डुंडा चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीरपुर डुंडा में अवैध कच्ची शराब निर्माण की सूचना पर छापा मारा, जिसमें मोहन सिंह को घर में कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से 15 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपरकरण भट्टी बरामद हुई, वहीं डामटा चौकी पुलिस ने सुरेश सिंह नाम के व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।