जशपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित, 6.14 लाख मतदाता हुए दर्ज, दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मंगलवार को निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराई गईं तथा सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की गई है।