बाह: 24 घंटे बाद बटेश्वर यमुना से निकली हाइड्रा मशीन, अधिक भार से टूटा था पीपा पुल
बटेश्वर तीर्थ धाम में बुधवार को यमुना में गिरी हाइड्रा मशीन को करीब 24 घंटे बाद गुरुवार दोपहर को बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार पीपा पुल की भार क्षमता करीब 5 टन थी, जबकि लगभग 20 टन वजन होने के कारण पुल बीच से टूट गया और हाइड्रा मशीन यमुना में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर भी नदी में डूब गया था, लेकिन उसने तैरकर अपनी जान बचा ली। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे