बिलासपुर सदर: बलोह फोरलेन पर 47.25 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
एसडीटी बिलासपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बलोह फोरलेन पर 23 वर्षीय युवक राहुल को 47.25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। मामला घुमारवीं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी है।