वैशाली DM वर्षा सिंह के निर्देश पर नगर परिषद ने राजेंद्र चौक, गांधी चौक और त्रिमूर्ति चौक पर सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क से अवैध कब्जा हटाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके बावजूद भी मंगलवार को शाम लगभग 6:00 बजे कई जगह ठेला-दुकान लगने से जाम और लोगों की परेशानी जारी रही।